Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
  • 34ºc, Sunny
  • Wednesday, 17th June, 2026 05:40 AM
Advertisement
GlobizIT Banner
Advertisement
Top Ad
भाजपा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

भाजपा प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

प्रकाशित: 25 Jul 2025, 12:22 PM

डा. सतीश पूनिया और मोहन लाल बड़ौली ने नव नियुक्त राज्यपाल असीम कुमार घोष को दी शुभकामनाएं
चंडीगढ़, 21 जुलाई
राजू चित्रा खबर हरियाणा
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली सोमवार को राज भवन चंडीगढ़ में नवनियुक्त राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। डा. पूनिया और बड़ौली ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष को शपथ ग्रहण की शुभकामनाएं दी।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि राज्यपाल असीम कुमार घोष के मार्गदर्शन में हरियाणा के विकास को नई ताकत मिलेगी। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री बड़ौली ने भी कहा कि राज्यपाल असीम कुमार घोष के श्रेष्ठ राजनीतिक अनुभव और कुशल मार्ग दर्शन में हरियाणा के नॉन स्टॉप विकास में नव कीर्तिमान स्थापित होगा।