Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
  • 34ºc, Sunny
  • Wednesday, 17th June, 2026 06:21 AM
Advertisement
GlobizIT Banner
Advertisement
Top Ad
बाला जी डोभ धाम पर 16वां कावड सेवा शिविर के आज 5वें दिन शिवभक्त कांवडियों का लगा जमावड़ा

बाला जी डोभ धाम पर 16वां कावड सेवा शिविर के आज 5वें दिन शिवभक्त कांवडियों का लगा जमावड़ा

प्रकाशित: 25 Jul 2025, 02:51 PM

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगातार 16वाँ कांवड सेवा शिविर श्री बालाजी धाम डोभ मन्दिर पर आयोजित किया जा रहा है। श्री बाला जी सेवा मण्डल के संस्थापक प्रधान पुरूषोत्तम दास बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष भी श्रावण मास में आने वाली शिवरात्रि से पहले कांवड़ शिविर लगता है, जो 15 जुलाई से 23 जुलाई तक चलेगा। हरिद्वार से पैदल गंगा जल लेकर आने वाले कांवडियों के लिए मन्दिर में शिविर लगाकर उनके खाने-पीने और विश्राम के साथ-साथ निशुल्क डाक्टरों की टीम की उत्तम व्यवस्था की गई है।
सावन माह में शिव भक्तों में कांवड़ लाने की इच्छा जाग उठती है। काफी संख्या में कांवडिया दिन-प्रतिदिन श्री बालाजी धाम डोभ मन्दिर पर पहुंच कर सुविधाओं का आनन्द ले रहे हैं शिविर में मण्डल के सदस्यों की देख-रेख में सभी भक्तों के सहयोग से अच्छे ढंग से चल रहा है। कांवड़ियों को आवश्यक सारी सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है
शिविर मुख्य यजमान के तौर पर श्री संचित ऐरन जी सिंहपुरिया सपरिवार, श्री राम अवतार सिंगला जी के सपुत्र श्री सौरव सिंगला जी, श्री कुलदीप सिंह अहलावत (बिल्लू चौधरी), श्री अनिल दलाल सपरिवार, श्री ओम प्रकाश सैनी जी ने सिरकत की और चल रहे कांवड़ शिविर सहयोग करवाया
इस मौके पर गोविन्द राम सिंगल, महावीर बंसल, रमेश गुप्ता, महाबीर गर्ग सोनीपत, राजपाल गर्ग सोनीपत, सतीश अग्रवाल, विनोद गुप्ता,मन मोहन धारीवाल , डॉ संजय राठौर, डॉ अशोक रोहिल्ला, डॉ योगेश वत्स,पंडित नरेश कौशिक,रवि चिटकारा,आजाद सिंह डोभ, बिट्टू दुआ व भक्तजन मौजूद रहे|