Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
  • 34ºc, Sunny
  • Wednesday, 17th June, 2026 06:03 AM
Advertisement
GlobizIT Banner
Advertisement
Top Ad
गुरुग्राम में डिज्नीलैंड बनाने का निर्णय ऐतिहासिक: सुरेश यादव

गुरुग्राम में डिज्नीलैंड बनाने का निर्णय ऐतिहासिक: सुरेश यादव

प्रकाशित: 25 Jul 2025, 03:34 PM

वरिष्ठ भाजपा नेता समाजसेवी सुरेश यादव ने गुरुग्राम में डिज्नीलैंड के निर्माण की पहल के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को धन्यवाद दिया है। सुरेश यादव ने कहा कि गुरुग्राम में डिज्नीलैंड बनाने का निर्णय ऐतिहासिक है। डिज्नीलैंड का निर्माण ग्लोबल सिटी परियोजना के लिए एक और मील का पत्थर साबित होगा। इसलिए गुरुग्राम में इसके निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। सुरेश यादव ने कहा कि गुरुग्राम जिले के मानेसर में पचगांव चौक के पास लगभग 500 एकड़ भूमि इस परियोजना के लिए चिन्हित की गई है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की और इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान सीएम सैनी ने हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की। सुरेश यादव ने कहा कि गुरुग्राम में डिज्नीलैंड के निर्माण की पहल में दक्षिण हरियाणा के लोकप्रिय नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह का भी योगदान है। सुरेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार राज्य को वैश्विक मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है और इसी को लेकर इस तरह के ऐतिहासिक फैसला लिए जा रहे हैं।सुरेश यादव ने कहा कि पीएम दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के हृदय गुरुग्राम में विश्व स्तरीय डिज्नीलैंड के निर्माण से लेकर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के विस्तार तक, हरियाणा सरकार प्रदेश को सांस्कृतिक उत्सव और आध्यात्मिक विरासत का केंद्र बनने के लिए समर्पित भावना से कम कर रही है। इसके अतिरिक्त, राज्य को वैश्विक तीर्थस्थल के रूप में स्थापित करने के लिए सूरजकुंड में प्रतिवर्ष तीन मेले आयोजित करने तथा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को बड़े पैमाने पर मनाने का प्रस्ताव रखा गया है। इससे गुरुग्राम के साथ पूरे हरियाणा का अभूतपूर्व विकास होगा। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।