Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
  • 34ºc, Sunny
  • Wednesday, 17th June, 2026 05:38 AM
Advertisement
GlobizIT Banner
Advertisement
Top Ad
किसानों व आमजन के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है भाजपा सरकार : बेगराज यादव

किसानों व आमजन के हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रही है भाजपा सरकार : बेगराज यादव

प्रकाशित: 25 Jul 2025, 12:21 PM

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की सराहना करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में लगातार विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। आमजन के लिए जहां योजनाएं चलाई जा रही हैं, वहीं किसानों के हितों की रक्षा के लिए भी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि गत 16 जुलाई को हुई केबिनेट की बैठक में कई निर्णय लिए गए हैं। जिनका लाभ सीधा किसानों को और आमजन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि 99 हजार 446 करोड़ बजट के साथ एक अगस्त 2025 से ईएलआईं स्कीम शुरू होगी, 2 साल में साढ़े 3 करोड़ नौकरियां सृजित होंगी। पहली बार एक लाख रुपए प्रति माह तक की आय वाले कर्मचारियों को 15 हजार की सहायता उपलब्ध होगी। कंपनियों को प्रति कर्मचारी 3000 रुपए प्रति माह की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। बेगराज यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार आम जन के साथ-साथ किसानों के लिए भी अनेक कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन कर रही है। पीएम धन धान्य कृषि योजना से 6 साल तक के लिए लागू होगी जो 100 जिलों को कवर करेगी। योजना में 36 केंद्र सरकार की योजना तथा 11 मंत्रालय को एक साथ जोड़ा जाएगा। कृषि उत्पादकता बढ़ेगी, फसल विविधता को बढ़ावा मिलेगा, सामुदायिक भंडारण सुविधाएं विकसित होगी। जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और स्थानीय रोजगार मिलेगा। ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है तथा किसानों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला भी रही है और जिनका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है