Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
  • 34ºc, Sunny
  • Wednesday, 17th June, 2026 06:29 AM
Advertisement
GlobizIT Banner
Advertisement
Top Ad
संत सेठ प्रकाश चंद महाराज की दिव्य विचारधारा समाज के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी : बड़ौली

संत सेठ प्रकाश चंद महाराज की दिव्य विचारधारा समाज के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी : बड़ौली

प्रकाशित: 08 Aug 2025, 11:55 AM

जैन संत सेठ प्रकाश चंद महाराज के देवलोक गमन से समाज ने अलौकिक प्रकाश को खोया : मोहन लाल बड़ौली

संत सेठ प्रकाश चंद महाराज की दिव्य विचारधारा समाज के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी : बड़ौली

चंडीगढ़, 7 अगस्त। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को दिवंगत जैन संत गच्छाधिपति सेठ प्रकाश चंद जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी शोभा यात्रा में शामिल हुए। इससे पहले श्री बड़ौली गन्नौर में स्व. पंडित नफे सिंह वशिष्ठ की सत्रहवीं व रस्म पगड़ी में पहुंचे और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि दिवंगत जैन संत गच्छाधिपति सेठ प्रकाश चंद जी महाराज गुरुदेव के देवलोकगमन से समाज ने एक अलौकिक आध्यात्मिक प्रकाश को खो दिया है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव प्रेम, अहिंसा और सद्भाव के प्रचारक थे और उनका सादा जीवन और दिव्य विचारधारा समाज के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली गन्नौर में स्व. पंडित नफे सिंह वशिष्ठ जी की सत्रहवीं व रस्म पगड़ी पर पहुंचे। श्री बड़ौली ने स्व. पंडित नफे सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों से भेंट कर ढांढस बंधाया।