एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विधायक मुकेश शर्मा ने किया वृक्षारोपण
प्रकाशित: 11 Aug 2025, 02:07 PMएक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विधायक मुकेश शर्मा ने किया वृक्षारोपण
गुरुग्राम, 10 अगस्त: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रेरणादायक आह्वान से प्रेरित होकर, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने आज लेजर वैली पार्क में अपनी पूजनीय माताजी के सम्मान में वृक्षारोपण किया। यह कार्यक्रम “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित क्रांति को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर विधायक मुकेश शर्मा जी के साथ शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी माताओं के नाम पर पौधारोपण किया। सभी ने हरित गुरुग्राम के संकल्प को मजबूत करते हुए प्रकृति की रक्षा और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर जोर दिया।
विधायक मुकेश शर्मा ने कहा, “देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश हरित और स्वच्छ भारत के निर्माण की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठा रहा है। हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी जी भी प्रदेश को हरा-भरा बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। हमें इस जनआंदोलन को और व्यापक बनाना होगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, जीवनदायी और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित हो सके।”
उन्होंने यह भी कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के मूल आधार हैं, ये न केवल ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि धरती के जल, वायु और तापमान को भी संतुलित रखते हैं। उन्होंने कहा कि, पौधों की नियमित देखभाल, वृक्षारोपण को आदत बनाकर आने वाले वर्षों में गुरुग्राम को ‘ग्रीन सिटी’ के रूप में पहचान दिलाना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा, "यदि हर नागरिक एक पेड़ अपनी मां के नाम पर लगाए और उसकी देखभाल करे, तो यह अभियान एक हरित क्रांति का रूप ले सकता है।"
