Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
  • 34ºc, Sunny
  • Saturday, 4th April, 2026 08:05 PM
Advertisement
GlobizIT Banner
Advertisement
Top Ad
बूथ नंबर 480 पर भाजपा के नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

बूथ नंबर 480 पर भाजपा के नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

प्रकाशित: 04 Oct 2025, 07:02 AM

बूथ नंबर 480 पर भाजपा के नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत पर प्रधानमंत्री ने दिए प्रेरणादायक संदेश : बेगराज यादव

गुरुग्राम खबर हरियाणा

बादशाहपुर विधानसभा के बादशाहपुर मंडल के तहत बूथ संख्या 480 स्थित भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव के कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के एपिसोड 126 को भाजपा नेता व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह व आत्मीयता के साथ सुना। कार्यक्रम में मुख्य रुप से भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, गुरुग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, सोहना विधायक तेजपाल सिंह तंवर, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव, जिला प्रभारी किसान मोर्चा फरीदाबाद मुकेश यादव जैलदार, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव आदि शामिल रहे।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए एक बार फिर वोकल फॉर लोकल का संदेश दिया और देशवासियों से स्वदेशी’ वस्तुएं अपनाने का आग्रह किया। इससे जहां नए रोजगार का सृजन होगा, वहीं भारत मजबूत होगा व विकसित राष्ट्र का संकल्प भी साकार होगा। उन्होंने कहा कि 126वें मन की बात में प्रधानमंत्री ने बहुत ही प्रेरणादायक बातें साझा कीं। पीएम मोदी ने स्वदेशी वस्तु को आगे बढ़ाने की बात कही और साथ ही त्योहारों के मौके पर देश में सौहार्द और एकता को बढ़ाने की बात कही, जो हर नागरिक के लिए प्रेरणा है। श्री पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया है कि स्वदेशी के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे। इसलिए हर भारतवासी स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करे, वोकल फॉर लोकल के अभियान को आगे बढ़ाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान को लेकर पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ता समाज के साथ मिलकर गर्व से कहो, ये स्वदेशी है अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सराहना की। महामंत्री सतीश पूनिया ने कहा कि हमको गर्व है कि हम स्वयंसेवक हैं और हमें मालूम है कि देश में समाज सेवा के लिए, जो संघ के स्वयंसेवक निकलते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी काम करते हैं, समाज उनकी सराहना करती है। तभी समाज स्वयंसेवकों के साथ है।
बेगराज यादव ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री ने राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और युवा शक्ति जैसे विषयों पर प्रेरणादायी संदेश प्रदान किए। सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री जी की मार्गदर्शक प्रेरणा से वे समाज कल्याण, संगठन सशक्तिकरण और राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। उनका कहना है कि मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्वदेशी का जोरदार नारा दिया है। हमें अपने देश के उत्थान और मजबूती के लिए न केवल स्वदेशी उत्पादों को खरीदना है, अपितु एक आत्मनिर्भर सशक्त भारत का निर्माण करना है। यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो राष्ट्र सेवा और समाज उत्थान के मार्ग पर हमें निरंतर ऊर्जा व संकल्प प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला सचिव राखी शर्मा, निधि मल्होत्रा, बादशाहपुर मंडल अध्यक्ष धनैष यादव, टिकली मंडल अध्यक्ष श्रवण राघव, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बरखा यादव अदि शामिल रहे।