Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
Advertisement
Top Ad
Dhurandhar 2 First Review: 'शोले से 100 गुना ज्यादा शानदार', फिल्ममेकर ने दिया 'धुरंधर 2' का फर्स्ट रिव्यू!!

Dhurandhar 2 First Review: 'शोले से 100 गुना ज्यादा शानदार', फिल्ममेकर ने दिया 'धुरंधर 2' का फर्स्ट रिव्यू!!

प्रकाशित: 18 Mar 2026, 12:29 PM

Dhurandhar 2 First Review: 'शोले से 100 गुना ज्यादा शानदार', फिल्ममेकर ने दिया 'धुरंधर 2' का फर्स्ट रिव्यू!!
'धुरंधर 2' आज से थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है. शाम 5 बजे से फिल्म के पेड प्रिव्यूज हैं. इसके बाद 19 मार्च को फिल्म रिलीज हो रही है.
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर हर तरफ चर्चे हैं. 18 मार्च से फिल्म के पेड प्रिव्यूज हैं. 19 मार्च से फिल्म रिलीज हो रही है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं और फिल्म की क्रेजी एडवांस बुकिंग चल रही है. इसी बीच फिल्म का फर्स्ट रिव्यू सामने आया है.
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 देख ली है और उन्होंने फिल्म का रिव्यू किया है. राम गोपाल वर्मा ने फिल्म की जमकर तारीफ की और आदित्य धर को महान डायरेक्टर बताया. उन्होंने कहा कि ये नए सिनेमाई दौर का जन्म है.
राम गोपाल वर्मा ने किया धुरंधर 2 का रिव्यू
राम गोपाल वर्मा ने X पर लिखा, 'मैंने कल रात धुरंधर 2 देखी. इसके हर पहलू में, चाहे फिल्म का कलेक्शन हो, फैंस की एक्साइटमेंट हो, सोशल इंफ्लुंस हो, सिनेमाई ग्रामर ब्रेकिंग हो और सबसे बढ़कर इसका साइकोलॉजिकल ऑडियो-विजुअल इम्पैक्ट हो, कुल मिलाकर इसका असर 'शोले' से 100 गुना ज़्यादा शानदार होगा. अब तक बनी सभी महान फिल्में- मुगल-ए-आजम से लेकर आगे जो भी बनी, इसके सामने महज टीवी सीरियल जैसी लगेंगी.'