Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
Advertisement
Top Ad
गुरुग्राम में आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया,

गुरुग्राम में आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया,

प्रकाशित: 25 Jul 2025, 03:18 PM

गुरुग्राम में आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने की। इस बैठक में गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा जी ने भी सहभागिता की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार "हर नागरिक की समस्या का समाधान - हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता" के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। जनसेवा ही इस सरकार का मूल उद्देश्य है और इसी भावना से शासन की प्रत्येक योजना को जन-कल्याण तक पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री राव नरबीर सिंह, विधायक श्री तेजपाल तंवर, गुरुग्राम की मेयर श्रीमती राजरानी मल्होत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सर्वप्रिय त्यागी, गुरुग्राम प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, नगर निगम तथा GMDA के अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में जिला गुरुग्राम के विभिन्न समस्याओं जैसे जल निकासी, सड़कों की मरम्मत, ट्रैफिक प्रबंधन, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आदि मुद्दों को रखा गया। साथ ही आम जनमानस ने अपनी समस्याओं को भी बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जिनपर मुख्यमंत्री ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।