Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
  • 34ºc, Sunny
  • Tuesday, 14th July, 2026 07:41 AM
Advertisement
GlobizIT Banner
Advertisement
Top Ad
पुलिस उपायुक्त यातायात ने एक्सीडेंट में घायल दोनो यातायात कर्मचारियो का पार्क अस्पताल में जाकर जाना हाल-चाल।

पुलिस उपायुक्त यातायात ने एक्सीडेंट में घायल दोनो यातायात कर्मचारियो का पार्क अस्पताल में जाकर जाना हाल-चाल।

प्रकाशित: 28 Jul 2025, 03:16 PM

दिनांक 26.07.2025 को CET की परीक्षा के लिए यातायात पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्युटी सुचारु रुप से कर रहे थे। सुबह MG रोड पर एक वाहन टायर में पेंचर होने के कारण खडा हो गया था जिसकी मदद के लिए यातायात पुलिस में तैनात एक राईडर उसकी मदद के लिए जा रही थी जिसपर सि0 रोहित औऱ HKRN कर्मचारी कौशल मौजूद थे। CET पेपर के संबंध में यातायात का सफल संचालन कराने के लिए सुबह समय करीब 05.30 AM पर जब राईडर पर सवार दोनो यातायात पुलिस कर्मचारी इफ्को चौक से MG रोड की ओर जाने लगे तो M3M बिल्डिंग के सामने एक तेज रफ्तार से आई लाल रंग की KIA Seltos गाडी ने राईडर को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें दोनो यातायात पुलिस कर्मचारी गिरकर घायल हो गए जिनको गंभीर चोटे आई है। एक्सीडेंट करने वाला वाहन चालक अपने वाहन को मौके से लेकर भाग गया। जिसकी सूचना संबंधित थाना DLF Phase 2 को दी गई। जिसपर थाना DLF Phase 2 में संबंधित धाराओ के तहत अभियोग अंकित किया गया और आगामी कार्यावाही नियमानुसार अम्ल में लाई जाएगी। एक्सीडेंट में घायल दोनो यातायात पुलिस कर्मचारियो को यातायात जोनल अधिकारी अशोक कुमार MG रोड ने पारस अस्पताल में First Aid कराकर पार्क अस्पताल में बिना किसी देरी के भर्ती कराया।
पुलिस उपायुक्त यातायात डा0 राजेश मोहन IPS को यातायात पुलिस कर्मचारियो के एक्सीडेंट बारे सुचना मिलने पर वे तुरंत स्वंय पार्क अस्पताल में पहुंचे औऱ एक्सीडेंट में घायल हुए दोनो यातायात पुलिस कर्मचारियो का हाल चाल जाना और उनकी हिम्मत बंधाई और डाक्टरो से भी उनकी स्वास्थय की स्थिती बारे जानकारी ली। पुलिस उपायुक्त यातायात ने दोनो पुलिस कर्मचारियो को CET पेपर के दौरान अपनी ड्युटी समर्पित भाव से करने के लिए हौसला अफजाई की । पुलिस उपायुक्त यातायात ने एक्सीडेंट में घायल दोनो यातायात कर्मचारियो का जाना हाल-चाल।
दिनांक 26 जुलाई 2025
आज दिनांक 26.07.2025 को CET की परीक्षा के लिए यातायात पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्युटी सुचारु रुप से कर रहे थे। सुबह MG रोड पर एक वाहन टायर में पेंचर होने के कारण खडा हो गया था जिसकी मदद के लिए यातायात पुलिस में तैनात एक राईडर उसकी मदद के लिए जा रही थी जिसपर सि0 रोहित औऱ HKRN कर्मचारी कौशल मौजूद थे। CET पेपर के संबंध में यातायात का सफल संचालन कराने के लिए सुबह समय करीब 05.30 AM पर जब राईडर पर सवार दोनो यातायात पुलिस कर्मचारी इफ्को चौक से MG रोड की ओर जाने लगे तो M3M बिल्डिंग के सामने एक तेज रफ्तार से आई लाल रंग की KIA Seltos गाडी ने राईडर को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें दोनो यातायात पुलिस कर्मचारी गिरकर घायल हो गए जिनको गंभीर चोटे आई है। एक्सीडेंट करने वाला वाहन चालक अपने वाहन को मौके से लेकर भाग गया। जिसकी सूचना संबंधित थाना DLF Phase 2 को दी गई। जिसपर थाना DLF Phase 2 में संबंधित धाराओ के तहत अभियोग अंकित किया गया और आगामी कार्यावाही नियमानुसार अम्ल में लाई जाएगी। एक्सीडेंट में घायल दोनो यातायात पुलिस कर्मचारियो को यातायात जोनल अधिकारी अशोक कुमार MG रोड ने पारस अस्पताल में First Aid कराकर पार्क अस्पताल में बिना किसी देरी के भर्ती कराया।