Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
  • 34ºc, Sunny
  • Saturday, 4th April, 2026 08:02 PM
Advertisement
GlobizIT Banner
Advertisement
Top Ad
ब्रह्माकुमारीज बहनों ने जिला जेल में एसपी, डीएसपी सहित जेल अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

ब्रह्माकुमारीज बहनों ने जिला जेल में एसपी, डीएसपी सहित जेल अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

प्रकाशित: 30 Jul 2025, 02:51 PM

ब्रह्माकुमारीज बहनों ने जिला जेल में एसपी, डीएसपी सहित जेल अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

कुरुक्षेत्र।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र 'विश्व शान्ति धाम' द्वारा जिला जेल में सभी भाई व बहनों हेतु रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में कार्यक्रम किया गया। इसमे 200 से अधिक भाई -बहन मौजूद रहे। बी.के. पुष्पा बहन ने सभी भाई बहनों को आत्मा की पहचान दी कि आज संसार में जो भी पाप, भ्रष्टाचार बढ़ रहे हैं, उसका मूल कारण है देह अभियान। देह अभिमान के कारण हमारे कर्म कभी भी श्रेष्ठ नहीं होते। यदि हम स्वयं को आत्मा निश्चय करके कर्म करेंगें, तो कर्म भी ठीक व जीवन मे सुख शान्ति प्यार बढ़ेगा। ब्रह्माकुमारी राधा बहन ने रक्षाबंधन पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताया कि जब हम तिलक लगाते हैं, तो स्वयं को आत्मा निश्चय कर मुख मीठा करते हैं कि सदा मिठास बनी रहे। जीवन में दिव्य गुणों की धारणा होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र बांधते हुए कोई बुराई का अवश्य त्याग करें। वास्तव में हमारी रक्षा परमपिता परमात्मा शिव ही करते हैं और वे ही सच्चे रक्षक है। आज सभी एक एक बुराई को छोड़ने की प्रतिज्ञा करें। ब्रह्माकुमारी मधु बहन ने राजयोग मेडिटेशन की अनुभूति कराई। इस कार्य में जिला जेल के अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने ब्रह्माकुमारी बहनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बहने निस्वार्थ भाव से सेवा करती है। मैं जिला जेल प्रशासन की ओर से सभी बहनों का स्वागत करता हूं। इस अवसर पर रोहन हुड्डा डी.एस पी., राजेश कुमार, सतपाल, सुरेन्द्र कुमार जिला जेल की ओर से उपस्थित रहे। इस दौरान जिला जेल अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह, डीएसपी शिवेंद्र पाल सिंह व रोहन हुड्डा सहित सभी जेल अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधा गया।