Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
  • 34ºc, Sunny
  • Saturday, 4th April, 2026 08:03 PM
Advertisement
GlobizIT Banner
Advertisement
Top Ad
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हवन यज्ञ कर मानेसर में भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया*

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हवन यज्ञ कर मानेसर में भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया*

प्रकाशित: 31 Jul 2025, 06:45 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की और आगामी योजनाओं की जानकारी दी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हवन यज्ञ कर मानेसर में भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन किया*

फरीदाबाद में 14 अगस्त को होगा राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका कार्यक्रम : बड़ौली

हरियाणा के सभी 377 मंडलों में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा : बड़ौली

कांग्रेस पार्टी धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रही है : बड़ौली

मानेसर, 31 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को मानेसर में भाजपा जिला कार्यालय का विधिवत हवन यज्ञ कर उद्घाटन किया। कार्यालय के उद्घाटन के बाद श्री बड़ौली ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और वर्तमान में चल रहे अभियानों की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत सिंह ने की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही भाजपा की केंद्र और राज्य में तीसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिला स्तर पर विभाजन विभीषिका का कार्यक्रम करेगी। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम 14 अगस्त को फरीदाबाद में होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री, विधायक और प्रदेश भर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं भी निकाली जाएगी। श्री बड़ौली ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुटता से पार्टी के अभियानों को सफल बनाएं और अधिक से लोगों को तिरंगा यात्रा में शामिल करें।
कांग्रेस को घेरते हुए श्री बड़ौली ने कहा कि जनता कांग्र्रेस को नकार चुकी और अब कांग्रेस पार्टी धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ रही है। लोकसभा में चल रही कार्यवाही को जनता देख रही है और समझ रही है कि कांग्रेस किस तरह सेना के पराक्रम पर ही प्रश्न चिन्ह लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इस रवैये से कांग्रेस के कार्यकर्ता भी दुखी है और कांग्रेस पार्टी को छोड़ने के लिए तैयार हैं।
श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास के मूलमंत्र पर चलते हुए हर वर्ग के विकास का सतत प्रयास कर रही है। भाजपा सरकार में गरीब, किसान, युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर हो रहे हैं। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां मिल रही है। श्री बड़ौली ने बैठक में कार्यकर्ताओं की पीठ भी थपथपाई। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मेहनत का परिणाम है कि हरियाणा ‘‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने में देश भर में अव्वल रहा है।
श्री बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा परिवार का हर कार्यकर्ता जन सेवा व विकसित भारत, विकसित हरियाणा के संकल्प के साथ समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सभी जिलों में प्रवास रहेगा। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम करेंगे और जनता के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से बातचीत भी करेंगे। श्री बड़ौली ने कहा कि समस्याओं का त्वरित समाधान करना ही भाजपा का लक्ष्य है। इस मौके पर विधायक तेजपाल तंवर, विधायक बिमला चौधरी, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, जिला प्रभारी राजकुमार वोहरा, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं फरीदाबाद महानगर प्रभारी कमल यादव सहित भाजपा के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारीगण तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।