जैन मंदिर जैकबपुरा में धूमधाम से मनाया भगवान पारसनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस
प्रकाशित: 31 Jul 2025, 06:54 PMजैन मंदिर जैकबपुरा में धूमधाम से मनाया भगवान पारसनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस
-योगी आचार्य श्री 108 आदित्य सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में हुआ आयोजन
-जैन बारादरी में भी सम्मेद शिखर पहाड़ की भव्य रचना की गई
गुरुग्राम। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर गुरुवार को जैन मंदिर जैकबपुरा में बड़ी ही धूमधाम से अभिषेक शांति धारा नरेश जैन अश्वनी जैन द्वारा और उसके बाद भगवान पारसनाथ का निर्वाण लाडू धनेंद्र जैन द्वारा चढ़ाया गया।
तत्पश्चात जैन बारादरी में भी सम्मेद शिखर पहाड़ की रचना बहुत ही भव्य तरीके से की गई। स्वर्ण भद्र कूट का प्रतिरूप बनाया गया। स्वर्ण भद्र कोर्ट की रचना का उद्घाटन मदन लाल जैन, माया जैन परिवार द्वारा किया गया, जिसमें श्री जी को मंदिर जी से ले जाकर विराजमान करने का सौभाग्य मोहित जैन को मिला। जैन समाज के प्रवक्ता अभय जैन एडवोकेट ने बताया कि भगवान के चरण किशन चंद, महावीर प्रसाद, पारस जैन द्वारा स्थापित किए गए। अभिषेक शांति धारा का सौभाग्य संजय जैन को प्राप्त हुआ एवं सवा 23 किलो का निर्वाण लाडू विनय जैन सीए, दिव्या जैन परिवार द्वारा चढ़ाया गया। जैन समाज ने भारी संख्या में आकर इस पुण्य कार्य में हिस्सा लिया। परम पूज्य अध्यात्म योगी आचार्य श्री 108 आदित्य सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में पाश्र्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। प्रधान नरेश जैन उप प्रधान शैलेन्द्र जैन महामंत्री अशोक कुमार जैन सह मंत्री जिनेन्द्र जैन कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन ने कार्यक्रम के बाद सभी का धन्यवाद किया।
