Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
Advertisement
Top Ad
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी का किया भव्य स्वागत

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी का किया भव्य स्वागत

प्रकाशित: 03 Aug 2025, 04:45 PM

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी का किया भव्य स्वागत
गुरुग्राम खबर हरियाणा
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बेगराज यादव ने अपने बादशाहपुर स्थित कार्यालय पर हरियाणा सरकार के राज्य सूचना आयुक्त हरियाणा सरकार कर्मवीर सैनी का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया है। बेगराज यादव ने सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि प्रदेश सरकार ने एक अनुभवी व्यक्तित्व के धनी कर्मवीर सैनी को प्रदेश में सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है और वे हरियाणा के लोगों को न्याय दिलवाने के लिए अग्रिम पंक्ति में खडे हैं। प्रदेश की जनता को सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं। कर्मवीर सैनी स्वच्छ और ईमानदार छवि के व्यक्ति हैं। उन्होंने बताया कि कर्मवीर सैनी उनके बहुत पुराने मित्र हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व राजनैतिक चर्चा की। बेगराज यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की मजबूत आर्थिक शक्ति बनता जा रहा है, वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार जनहितेषी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए लोकप्रिय सरकार बन गई है। राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि आरटीआई कानून के तहत जितनी भी उन्हें संवैधानिक ताकत मिली है, उसका ईमानदारी के साथ पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा और साथ ही यह भी सुनिश्चित मानकर चलिये कि उनकी कलम से हर पात्र व्यक्ति को न्याय मिलेगा। इस अवसर पर साक्षी महाराज, मुकेश सैनी, रामावतार पहलवान, कमल नंबरदार, ऋषभ यादव, दक्ष राव, संजय तंवर, महेश लोहिया आदि मौजूद रहे।