Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
  • 34ºc, Sunny
  • Saturday, 4th April, 2026 08:00 PM
Advertisement
GlobizIT Banner
Advertisement
Top Ad
मुख्यमंत्री सैनी और प्रदेश अध्यक्ष बडौली के नेतृत्व में बुधवार से शुरू होंगे तिरंगे की आन, शहीदों के सम्मान के कार्यक्रम : अरविंद सैनी*

मुख्यमंत्री सैनी और प्रदेश अध्यक्ष बडौली के नेतृत्व में बुधवार से शुरू होंगे तिरंगे की आन, शहीदों के सम्मान के कार्यक्रम : अरविंद सैनी*

प्रकाशित: 06 Aug 2025, 10:21 AM

*मुख्यमंत्री सैनी और प्रदेश अध्यक्ष बडौली के नेतृत्व में बुधवार से शुरू होंगे तिरंगे की आन, शहीदों के सम्मान के कार्यक्रम : अरविंद सैनी*

*संगोष्ठियां होंगी, निकलेगी तिरंगा यात्राएं, हर घर लगेंगे तिरंगे और विभाजन विभिषिका को किया जाएगा याद*

*विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री भी अलग-अलग कार्यक्रमों में होंगे शामिल*

*6 अगस्त से 8 अगस्त जिला स्तर पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम होंगे*

*10 अगस्त से 13 अगस्त मंडल स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी*

*हर घर तिरंगा अभियान जन-जन से जुड़ चुका है : अरविंद सैनी*

गुरुग्राम, 5 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी बुधवार से विभाजन विभीषिका को त्रासदी के रूप में मनाने का अभियान प्रदेश में शुरू करेगी। इस अभियान के तहत 6 अगस्त से 8 अगस्त जिला स्तर पर विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम होंगे साथ ही संगोष्ठियां और पाकिस्तान से आए पीड़ित परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा व प्रदेश महामंत्रियों के अलावा सांसद, विधायक व तमाम नेता अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने कहा कि विभाजन विभीषिका देश की सबसे बड़ी त्रासदी थी। देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया। उन्हीं की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जा रहा है।
अरविंद सैनी ने कहा कि विभाजन विभीषिका को लेकर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने 6 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रदेशभर में चलाए जाने वाले विशेष अभियानों को लेकर कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां तय कर दी है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को फरीदाबाद में विभाजन विभीषिका पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। 14 अगस्त को ही सायं प्रदेश के सभी जिलों में मौन पदयात्राएं भी निकाली जाएगी।
आगे के कार्यक्रमों के बारे में बताते हुए अरविंद सैनी ने कहा कि हरियाणा में 377 मंडल हैं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 10 अगस्त से 13 अगस्त तक मंडलों में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएगी। महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व स्वच्छता अभियान चलेगा। अरविंद सैनी ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की जो पहल की गई थी, उसने देशवासियों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान आज जन-जन से जुड़ चुका है।