Khabar Haryana : Trusted, Fast & Real News from Haryana
  • 34ºc, Sunny
  • Tuesday, 14th July, 2026 07:43 AM
Advertisement
GlobizIT Banner
Advertisement
Top Ad
सैक्टर 9 महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने की ली शपथ

सैक्टर 9 महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने की ली शपथ

प्रकाशित: 07 Aug 2025, 11:54 AM

सैक्टर 9 महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम
सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने की ली शपथ
गुरुग्राम, 6 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय सैक्टर 9 में विद्यार्थियों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ सत्र 2025-26 का शुभारम्भ हुआ। इस कार्यक्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय साल्हाहेड़ी एवं नूंह जिले की जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डाॅ गीतिका मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही।
विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए डाॅ गीतिका ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को गर्व होना चाहिए कि उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर प्राप्त हुआ है। सभी विद्यार्थियों के माता-पिता ने उनके लिए सपने संजाए हैं। उन सपनों को पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। प्रतिदिन स्वयं के विकास के लिए कार्य करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती। मेहनत का फल अवश्य मिलेगा।
महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ नीलम दहिया ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना है। अनुशासन का पालन करना है। महाविद्यालय की सम्पति को नुक्सान नहीं पहुंचाना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन के उद्देश्य में सफल होने के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर डाॅ ललिता एवं डाॅ अंजना ने मंच संचालन करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। डाॅ अजय कुमार ने विद्यार्थियों को कक्षाओं की समय सारणी के बारे में जानकारी दी। डाॅ सतीश यादव ने एनसीसी एवं खेलों के सम्बंधित जानकारी प्रदान की। डाॅ संजय कात्याल ने छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय के सम्बंधित मामलों की जानकारी दी। डाॅ वंदना दांगी ने नई शिक्षा प्रणाली के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। डाॅ मुकेश ने विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृति की जानकारी दी। डाॅ कौशल ने प्लेसमेंट सैल के बारे में बताया। डाॅ इशा ने विद्यार्थियों को महिला प्रकोष्ठ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग न करने के लिए शपथ दिलवाई। डाॅ मुकेश कुमारी ने विद्यार्थियों को बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ कमाई भी कर सकते हैं। डाॅ सुरेंद्र कुमार ने सांस्कृतिक गतिविधयों के बारे में जानकारी दी। डाॅ हरीश कुमार ने एन एस एस एवं रेड रिबन क्लब की गतिविधियों के बारे में बताया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की संयाजिका डाॅ मीनाक्षी दलाल ने सभी प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर डाॅ राजेश कुंडू, डाॅ मीनू शर्मा, डाॅ मुकेश शर्मा, डाॅ संदीप यादव सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।