दुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती: धनखड़ धनखड़ की अगुवाई में क्षेत्र के लोगों ने पाटोदा में शहीदों के सम्मान में निकाली बादली विधान सभा की तिरंगा यात्रा
प्रकाशित: 11 Aug 2025, 02:06 PMदुनिया की कोई भी ताकत भारत को झुका नहीं सकती: धनखड़
धनखड़ की अगुवाई में क्षेत्र के लोगों ने पाटोदा में शहीदों के सम्मान में निकाली बादली विधान सभा की तिरंगा यात्रा
धनखड़ ने शहीदों के सम्मान में आजादी के पावन पर्व पर हर घर में तिरंगा फहराने का किया आह्वान
संप्रभुता और स्वाभिमान आज के भारत की पहचान : बोले धनखड़
विदेशी चुनौतियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने में भारत सक्षम : बोले धनखड़
चंडीगढ़,10 अगस्त। आज के भारत को दुनिया की कोई भी बड़ी ताकत झुका नहीं सकती। पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत अपने वीर सेनानियों और बलिदानियों के बताए संप्रभुता के रास्ते पर स्वाभिमान के साथ आगे बढ़ रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने पाटोदा में शहीदों के सम्मान में आयोजित बादली विधान सभा की तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए यह बात कही। धनखड़ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के वीर योद्धाओं का पराक्रम आतंकियों और आतंक के आकाओं ने झेला और पूरी दुनिया इसकी साक्षी बनी। भारत की तेजी से बढ़ती अर्थ व्यवस्था को रोकने के लिए कुछ विदेशी ताकत भारत पर टैरिफ बढ़ाने की घोषणा कर रही हैं। इन विदेशी ताकतों की नजर हमारे किसानों ,पशु पालकों और मत्स्य पालकों के उत्पादन और इससे होने वाली कमाई पर है। पीएम मोदी ने इन विदेशी ताकतों को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि हम किसी भी कीमत पर अपने किसानों, पशुपालकों और मत्स्य पालकों के हितों के साथ समझौता नहीं करेंगे। पूरा भारत मोदी जी के साथ है। विपक्षी नेता को भी अब विदेशी ताकतों की भाषा छोड़कर देश के किसानों और पशु पालकों के हित में बोलना चाहिए।
धनखड़ ने कहा कि 1965 में भारत पाक युद्ध के दौरान अमेरिका ने भारत को अनाज की आपूर्ति रोकने की धमकी दी थी। भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के आह्वान पर सभी देशवासियों ने मिलकर चुनौतियों का सामना किया और हरित क्रांति से किसानों ने अन्न उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाया। अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण करने पर अमेरिका सहित कई देशों ने भारत पर प्रतिबंध लगाए। अटल जी के नेतृत्व में पूरे देश ने मिलकर चुनौतियों का सामना किया और आर्थिक प्रगति को और तेजी से बढ़ाया। आज का भारत विदेशी चुनौतियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने वाला भारत है।
भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ की अगुवाई में शहीदों के सम्मान में आयोजित पाटोदा तिरंगा यात्रा के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, वीर योद्धाओं और अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानियों, आजाद हिंद फौज और अमर शहीद सैनिकों के परिजनों और युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान किया गया। क्षेत्र के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। धनखड़ ने कहा कि हमारी वीरों की भूमि है। यहां के कण कण में शहादत महकती है। परिवार का एक बेटा देश के लिए शहीद होने पर, बहादुर मां अपने दूसरे बेटे को देश की सेवा के लिए सेना में भेज देती है। धनखड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर, अमर सेनानी राव तुलाराम, हिन्दू सम्राट एवं महायोद्धा पृथ्वीराज चौहान सहित अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए नमन किया। तिरंगा यात्रा न्यू ब्लूम स्कूल से शुरू हुई और पाटोदा रेस्ट हाउस पर संपन्न हुई।
तिरंगा यात्रा में युद्ध वीरांगना रजनेश देवी, अमर शहीदों के परिजन, पूर्व सैनिक , जिला अध्यक्ष विकास बाल्मिकी, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, संजय कबलाना, आचार्य विजयपाल जी, विधान सभा संयोजक संदीप हसनपुर,रवि बराही, विनोद चौहान,पवन लुहारी,मनोज धनखड़,अमित गुभाना,विनोद बाढ़सा, बसंत सुहरा, भीष्म पाल कुलाना, तेजपाल लुहारी, चेयरमैन धर्मेंद्र चौहान, मोनू खुड्डन,सुनीता पाटोदा, सुषमा रईया, सविता जैतपुर, सोमवती जाखड़, प्रदीप सरपंच, सुमित सरपंच, श्याम सिलाना, नीरज असदपुर खेड़ा, हनुमंत पाटोदा सहित बड़ी संख्या में युवा, खिलाड़ी, महिलाएं, ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता जोश और उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में भागीदार बने ।
